फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumika Chawla: 'जब वी मेट' के लिए करीना नहीं भूमिका थीं पहली पसंद, अब छलका फिल्म से रिप्लेस होने का दर्द

Wed, 26 Apr 2023 07:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भूमिका चावला ने खुलासा किया है कि फिल्म 'जब वी मेट' के लिए करीना कपूर से पहले उन्हें कास्ट किया जाना था, लेकिन उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।
विज्ञापन
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर खान की साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' अभी भी बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। इसका खुलासा भूमिका चावला ने किया है। भूमिका ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बड़े पर्दे पर वापसी की है। अब उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें 'जब वी मेट' से रिप्लेस किया गया था, जिससे उन्हें बहुत बुरा लगा।

विज्ञापन

ये थे फिल्म के लिए पहली पसंद
हाल ही में दिए इंटरव्यू में भूमिका से उनके अभिनय करियर की दो अहम बातों का खुलासा करने के लिए कहा गया। इस दौरान अभिनेत्री ने याद किया कि वह इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। उन्होंने खुलासा किया कि वह पहले ही उस फिल्म को साइन कर चुकी थीं, जिसमें उन्हें बॉबी देओल के साथ कास्ट किया जाना था, जिसका पहले शीर्षक था 'ट्रेन'।

Celebs: बॉलीवुड जगत के इन सितारों में आज तक नहीं हो पाई दोस्ती, एक-दूजे को इग्नोर करना ही समझते हैं बेहतर

इस वजह से नहीं बनीं फिल्म का हिस्सा
भूमिका ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस बदलने के बाद तमाम चीजें बदल गईं। हीरो बदला गया और शाहिद को कास्ट किया गया। फिर, उन्हें बदलकर आयशा टाकिया को लिया गया, लेकिन बाद में टीम ने मुख्य रूप से शाहिद कपूर और करीना कपूर को कास्ट किया। भूमिका ने कहा कि 'जब वी मेट' के लिए उन्होंने एक साल इंतजार किया और कोई फिल्म साइन नहीं की, लेकिन वह फिल्म हाथ से निकल गई, जिसका उन्हें बहुत बुरा लगा। हालांकि, इस बारे में उन्होंने ज्यादा नहीं सोचा और करियर में आगे बढ़ गईं।

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या ने 'हम दिल दे चुके सनम' में अपने किरदार को किया याद, 'PS 2' के रोल से जुड़ा है कनेक्शन!
विज्ञापन

तेरे नाम के बाद भी जारी रहा संघर्ष
भूमिका चावला ने कहा कि सलमान खान के साथ उन्होंने जब 'तेरे नाम' में काम किया तो वह फिल्म हिट गई, लेकिन इसकी सफलता के बाद भी उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। भूमिका ने बताया कि इसी तरह उन्होंने 'लगे रहो मुन्ना भाई' भी साइन की थी, लेकिन बाद में यह रोल विद्या बालन के पास चला गया। चीजें इसी तरह बढ़ती रहीं और उनका संघर्ष जारी रहा।

Zeenat Aman: 'हरे रामा हरे कृष्णा' से बॉलीवुड में चमकी थीं जीनत अमान, अभिनेत्री ने देवानंद को बताया- स्टारमेकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें