फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: 'घर पर भेजी खून से भरी शीशियां, पति पर किया हमला', रवीना ने किया फैंस की दीवानगी का खुलासा

Mon, 07 Nov 2022 12:07 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साक्षात्कार के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने फैंस के पागलपन का खुलासा करते हुए बताया कि कैसे एक प्रशंसक ने उसके पति पर हमला करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नब्बे के दशक की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन का चार्म आज भी लोगों के दिलों में बरकरार है। अपने जमाने में कई हिट फिल्म दे चुकीं अभिनेत्री की दीवानगी आज भी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। रवीना टंडन के कुछ फैंस तो ऐसे भी हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने ऐसे ही एक फैन के बारे में बताया। मस्त-मस्त गर्ल ने बताया कि उनका एक फैन यह मान चुका था उनकी मेरे से शादी हो चुकी है और फिर...

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: छह महीने के लिए टली 'आदिपुरुष' की रिलीज, अब इस दिन दस्तक देगी प्रभास की फिल्म

Trending Videos

रवीना टंडन ने अपने एक फैन के बारे में खुलासा करते हुए कहा, 'मेरा एक फैन गोवा में रहता था, वह अपने मन में यह मान चुका था कि उसकी और मेरी शादी हो चुकी है। इतना ही नहीं वह मेरे बच्चों को अपने बच्चे मानता था। हद तब पार हुई जब उसने अपने खून से भरी शीशियां मुझे कोरियर कीं। सिर्फ शीशियां ही नहीं अपने खून से लिखे खत और अश्लील तस्वीरें भी भेजीं।'

यह भी पढ़ें: तापसी पन्नू से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक, जब विवादित बयानों से चर्चा में आईं साउथ अभिनेत्रियां

रवीना आगे बताती हैं, 'यहां तक तो ठीक था। लेकिन एक और फैन था, जो अक्सर मेरे घर के गेट पर आकर बैठ जाया करता था। दिन उस शख्स ने मेरे पति पर हमला कर दिया। दरअसल, एक बार मेरे पति अनिल थडानी कार में बैठे थे और उनपर किसी ने बड़ा सा पत्थर फेंक दिया था। हम बहुत डर गए थे। हमने तुरंत पुलिस को कॉल किया था।'

यह भी पढ़ें: जब रीना रॉय की वजह से रेखा ने सेट पर किया था खूब हंगामा, प्रोड्यूसर के सामने रख दी थी शर्त
विज्ञापन

रवीना ने आगे कहती हैं, 'मैं इस तरह के लोगों से काफी परेशान हो गई थीं। मुझे इन लोगों के पागलपन से बहुत डर लगने लगा था। कुछ फैंस तो मेरे लिए सिर दर्द बन गए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन को आखिरी बार साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 में देखा गया था।

यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों में इस हफ्ते रिलीज होंगी 28 फिल्में, हिंदी में एक साथ आठ मूवी देंगी दस्तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें