फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना ने मेनका गांधी से कहा,महिलाओं पर हो रही हिंसा के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत

Tue, 25 Apr 2017 04:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
रवीना टंडन
विज्ञापन
बॉलीवुड की मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन ने हाल ही में फिल्म ‘मातृ’ से बड़े पर्दें पर वापसी की है। यह फिल्म महिला सुरक्षा पर अधारित है। यह फिल्म एक मां के बदले की कहानी है, जिसकी बेटी का बलात्कार उसकी आंखों के सामने हो जाता है।
विज्ञापन


बता दें कि रवीना अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी लोगों से महिलाओं का सम्मान करने की बात करती दिखाई दी थी। लेकिन इन सबके बीच केंद्रीय महिला एवं बालविकास मंत्री मेनका गांधी ने महिलाओं पर बन रही फिल्मों पर एक बयान दिया है।

उन्होंने कहा है कि, 'महिलाओं पर हो रही हिंसा के लिए फिल्में जिम्मेदार हैं।' केंद्रीय महिला एवं बालविकास मंत्री मेनका गांधी की यह बात रवीना को अच्छी नहीं लगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  Wedding Photos: यौन शोषण के आरोपों से चर्चा में रही ये एक्ट्रेस अब बनी दुल्हन, वो भी अनोखी


उन्होंने  ट्वीट कर महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि 'जिन लोगों को ‘मातृ’ फिल्म सही नहीं लगती, इसका मतलब कुछ गलत है'। रवीना के इस बयान को देखकर तो यही लगता है कि वो महिलाओं पर होनी वाली हिंसा को लेकर काफी सचेत है। 
विज्ञापन


जिसके बाद मेनका गांधी ने लिखा, 'जी हां, रवीना। मैं भी ऐसी घटनाओं से चिंतित हूं। हम कई कदम उठाकर इस तरह की मानसिकता को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।'

जिसके बाद रवीना ने भी मेनका गांधी को जवाब देते हुए कहा कि, 'जी हां। कानून का पालन और ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जाने की जरूरत है'।

ये भी पढ़े-  रिलीज से ऐन पहले 'बाहुबली 2' का एक और दमदार पोस्टर आया
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें