आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' के ट्रेलर और गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। मेकर्स ने फिल्म का एक और गाना 'अफीमी' रिलीज कर दिया है जिसका नशा जल्द सभी पर चढ़ने वाला है।
'अफीमी' गाने को जिगर और सनाह मोई ने बड़ी खूबसूरती से गाया है। कौसर मुनीर ने गाने के बोल लिखे हैं। पिछले गाने 'हारेया' में जहां आयुष्मान का परिणीति के लिए दीवानापन दिखाया गया था वहीं इस गाने में दोनों के रोमांस पर फोकस किया गया है। परिणीति ने कल अपने ट्विटर अकाउंट पर गाने का कुछ हिस्सा अपनी आवाज में गाया था।
ये भी पढ़ें- VIDEO: 'मेरी प्यारी बिंदू' का दूसरा गाना रिलीज, परिणीति को दिल हार बैठे आयुष्मान
फिल्म का निर्देशन अक्षय रॉय कर रहे हैं और आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। मनीष ने पिछले साल आई शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' का निर्देशन किया था। आयुष्मान और परिणीति की जोड़ी को उनके फैंस 12 मई को सिनेमाघरों में देख सकते हैं।
गाने के बोल हैं 'अफीमी है तेरा प्यार' और गाना सुनकर आप कुछ ऐसा ही कहेंगे। देखिए दोनों का अफीमी प्यार-