फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना हुईं 'दादासाहेब फाल्के अकादमी अवॉर्ड' से सम्मानित

Fri, 02 Jun 2017 08:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
रवीना टंडन
विज्ञापन
रवीना टंडन की पिछले महीने आई फिल्म 'मातृ' को भले ही दर्शकों ने कुछ खास पसंद न किया हो लेकिन क्रिटिक्स से फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले थे। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी। उन्हें इस दमदार अदाकारी के लिए 'दादासाहेब फाल्के अकादमी अवॉर्ड' से नवाजा गया है।
विज्ञापन


रवीना को मातृ में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट क्रिटिक अवॉर्ड दिया गया। ये अवॉर्ड उन्हें कल शाम मुंबई में हुए दादासाहेब फाल्के की 148वीं जयंती के मौके पर दिया गया। रवीना ने कहा कि उन्हें मालूम भी नहीं था कि उन्हें ये अवॉर्ड मिलने वाला है। 'मुझे खुशी है कि मैंने कमबैक के लिए सही फिल्म का इंतजार किया। सभी ने मेरे काम की तारीफ की है।'

रवीना के अलावा प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर और अनिल कपूर भी इस अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किए गए। प्रियंका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए ये अवॉर्ड दिया गया। वो तो इस वक्त 'बेवॉच' के प्रमोशन में व्यस्त हैं इसलिए उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनकी तरफ से ये अवॉर्ड लिया। फाल्के आएकन ऑफ इंडियन फिल्म का अवॉर्ड अनुपम खेर को दिया गया। अनुपम कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वहीं मनीषा कोईराला को फाल्के ब्रेव एंड ब्यूटीफूल अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें