फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rave Party: हैदराबाद में रेव पार्टी का भंडाफोड़, साउथ के दिग्गज अभिनेता की रिश्तेदार समेत 142 पुलिस हिरासत में

Sun, 03 Apr 2022 08:51 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रविवार को बंजारा हिल्स के एक पांच सितारा होटल के एक पब में रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके पास से कोकिन और वीड जैसे प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में साउथ के दिग्गज अभिनेता की रिश्तेदार भी शामिल है।
विज्ञापन
रेव पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद पुलिस की टास्क फोर्स टीम ने बंजारा हिल्स के एक पांच सितारा होटल के पब में रविवार तड़के एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया। इसमें अभिनेताओं, वीआईपी और राजनेताओं के बच्चों सहित लगभग 142 लोगों को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके पास से कोकिन और वीड जैसे प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में साउथ के दिग्गज अभिनेता की रिश्तेदार भी शामिल है।

विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने एक गायक और रियलिटी शो के विजेता को भी हिरासत में लिया है। यह गायक एक ड्रग्स के खिलाफ अभियान में थीम सॉन्ग भी गा चुका है। वहीं, दिग्गज अभिनेता की रिश्तेदार को लेकर एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि उसका ड्रग्स से कोई संबंध नहीं है।
 
पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों में एक पुलिसकर्मी की बेटी और एक सांसद का बेटा भी शामिल है। सांसद ने इन खबरों को झूठा बताया और कहा कि उनका बेटा जन्मदिन पार्टी में हिस्सा लेने गया था। ये सब गलत जानकारी है। शहर के सभी पब बंद होने चाहिए थे।
विज्ञापन

 
बंजारा हिल्स के स्टेशन हाउस ऑफिसर शिव चंद्रा को हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। उनकी जगह अब टास्क फोर्स के के.नागेश्वर राव को जिम्मेदारी दी गई है। होटल का पब भी एक पूर्व सांसद की बेटी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें