फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Photos: निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने बीच सड़क पर एक दूसरे को किया किस, फैंस ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन

Sun, 03 Apr 2022 06:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने के बाद फैंस भी उसपर कमेंट करते नहीं थक रहे।
 
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद विदेशों में भी अपना डंका बजा रही हैं। वह अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ घूमते हुए देखी जाती हैं। कुछ ही दिनों पहले निक और प्रियंका सेरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने हैं। हाल ही में प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने के बाद फैंस भी उसपर कमेंट करते नहीं थक रहे।

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में लॉस एंजिल्स में लंच डेट के लिए पहुंचे थे। वहां से बाहर निकलने के बाद प्रियंका और निक ने अलग-अलग कारों में जाने से पहले एक दूसरे को किस किया। इस दौरान प्रियंका ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी और निक कलरफुल जैकेट में थे। 

इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस हैप्पी कपल, ग्रेट कपल और लव बर्ड्स जैसे खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं।  बता दें कि इस साल के जनवरी में ही निक और प्रियंका माता-पिता बने हैं। दोनों ने एक बयान में कहा था- हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सेरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। 
विज्ञापन


वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। वह इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स सिटाडेल और टेक्स्ट फॉर यू में भी दिखाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें