'रात्रि की यात्री 2' की कहानी रेड लाइट एरिया और इससे जुड़ी महिलाओं (वैश्या) पर आधारित है और ट्रेलर में इसकी झलक साफ देखने को मिल रही है। 1 मिनट 22 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक फैमिली सीन से होती है, जिसमें शरद मल्होत्रा अपने लिए लड़की देखने जाते हैं। वहीं, इसके बाद शरद शेफाली जरीवाला के साथ दिखाई देते हैं, जो एक वैश्या है। अब इसी तरह सीरीज में मोनालिसा, रश्मि देसाई, अदा खान की अपनी अलग-अलग कहानी दिखाई जाएगी, जिसकी झलक ट्रेलर है। साथ ही ट्रेलर में बोल्ड सीन्स के साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाने की कोशिश की गई है।
यह भी पढ़ें:- Monica O My Darling: राजकुमार राव की 'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' इस दिन होगी रिलीज, जानिए फिल्म से जुड़ी डिटेल
इस ट्रेलर में एक्टर शक्ति अरोड़ा भी दिखाई दिए हैं, जो वेब सीरीज में रेड लाइट एरिया को हटाने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान उनका सामना अदा खान से होता है। सीरीज में कई ऐसे सीन्स होंगे, जो आपको रेड लाइड एरिया और यहां रहने वाली महिलाओं की जिंदगी के बारे में सोचने पर मजबूर कर देंगे। बता दें कि 'रात्रि की यात्री' का पहला सीजन साल 2020 में स्ट्रीम हुआ था, जिसमें सुधीर पांडे, अंजू महेंद्रू, इकबाल खान, बरखा सेनगुप्ता, पराग त्यागी, शाइनी दोशी जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं, सीजन 2 में रश्मि देसाई, शरद मल्होत्रा, शक्ति अरोड़ा, मोनालिसा, शेफाली जरीवाला, अदा खान, भाविन भानुशाली के साथ ही कई सितारे दिखाई देंगे।