फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने बांटा 'मिशन मजनू' की शूटिंग के दौरान का अनुभव, बोलीं- मुश्किल रहा सफर

Sun, 15 Jan 2023 01:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म  'मिशन मजनू' में अपने किरदार को बेहतर तरीके से अदा करने के लिए रश्मिका ने बाकायदा ट्रेनिंग ली।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश कहा जाता है। बॉलीवुड में भी एक्ट्रेस को खूब पसंद किया जाता है। रश्मिका जल्द ही फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आएंगी। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आएंगी। इन दिनों रश्मिका जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। बता दें कि इस फिल्म में वह पहली बार ब्लाइंड गर्ल का किरदार अदा कर रही हैं। फिल्म को करते हुए वह किस दर्द से गुजरीं हाल ही में रश्मिका ने इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन


एक मीडिया बातचीत के दौरान रश्मिका ने इस पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह सोच में पड़ गई थीं कि वे इसे कैसे पूरा करेंगी। सबकुछ उनके लिए एकदम नया था। रश्मिका ने कहा कि 'एक एक्ट्रेस के रूप में मैंने कभी ऐसा नहीं किया, दरअसल ये एक रेट्रो फिल्म है, इसलिए मुझे बेहद अलग ड्रेस पहननी पड़ीं और साथ ही, मुझे सीन फिल्माने के पहले ट्रेनिंग भी लेनी पड़ी थी।'
Bollywood: बॉलीवुड की ये फिल्में बढ़ा देंगी मकर संक्रांति के त्योहार का मजा, पतंगबाजी के सीन भी आएंगे नजर
विज्ञापन


रश्मिका ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने इस किरदार के लिए किस तरह से तैयारी की और यह उनके लिए कितनी बड़ी चुनौती थी। रश्मिका का कहना है कि अपनी आंखों का इस्तेमाल न करते हुए एक्टिंग करना बेहद मुश्किल भरा सफर रहा। उन्होंने कहा, 'मैं वह शख्स हूं, जिसे सामने वाले की आंखों में देखकर बोलना है। बातचीत के दौरान मैं यहां-वहां नहीं देख सकती थी। मैं तारिक (सिद्धार्थ मल्होत्रा ) को नहीं देख सकती थी और ऐसा करना काफी मुश्किल था। हालांकि, मैंने इन पलों को जीया है। यह एक चेलेंज था, जिसे मुझे पूरा करना ही था।'
विज्ञापन

बेहद स्टाइलिश हैं मिस यूनिवर्स 2022 की विजेता आर बोनी गैब्रिएल

बता दें कि इस फिल्म में अपने किरदार को बेहतर तरीके से अदा करने के लिए रश्मिका ने बाकायदा ट्रेनिंग भी ली। उन्होंने कहा कि 'दृष्टिबाधितों की बॉडी लैंग्वेज समझने के लिए काफी मुश्किल ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा। मैं कुछ हफ्ते की टैक्सिंग वर्कशॉप ले रही थी। मुझे इसके बाद भयंकर सिरदर्द होता था। दरअसल इस ट्रेनिंग के दौरान वे आपकी आंखों पर पट्टी बांध देते हैं और आप पर टेनिस की गेंदें फेंकेंगे ताकि आपको पता चल जाए कि वह कहां आ रही है। यह काफी मुश्किल और दर्दभरा अनुभव रहा।' बता दें कि 'मिशन मजनू' शांतनु बागची द्वारा निर्देशित एक स्पाई थ्रिलर मूवी है। इसमें परमीत सेठी, कुमुद मिश्रा, रजित कपूर, अर्जन बाजवा और शारिब हाशमी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म 20 जनवरी, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Miss Universe 2022: 20 डॉलर लेकर अमेरिका आए थे ग्रेब्रियल के पिता, पुराने कोट की ड्रेस पहनकर बनीं मिस टेक्सास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें