मिस यूनिवर्स 2022 की घोषणा हो चुकी है। इस बार मिस यूनिवर्स 2022 का ताज यूएसए की आर बोनी गैब्रिएल के सिर सज गया है। बता दें कि इस इवेंट में 84 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। भारत की बात करें तो हरनाज संधू के बाद इस साल भारत की ओर से दिविता राय प्रतियोगिता का हिस्सा बनी हैं। लोगों को उनकी जीत की उम्मीद थी, हालांकि इस साल अमेरिका की आर बोनी गैब्रिएल ने बाजी मार ली है। भारत की साल 2021 की विजेता हरनाज संधू ने अपना क्राउन बोनी गैब्रिएल को सौंप दिया। वहीं, इस प्रतियोगिता में भारत टॉप 5 में भी अपनी जगह बनाने में नाकाम रहा है।
इवनिंग गाउन राउंड से हुई थी दिविता बाहर
साल 2021 मिस यूनिवर्स की विजेता हरनाज कौर संधू के बाद भारत की ओर से दिविता राय ने हिस्सा लिया था। दिविता राय मंगलौर की रहने वाली हैं, उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए हैं। हालांकि मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में वह टॉप 5 में भी अपनी जगह नहीं बना पाई। दरअसल दिविता राय इवनिंग गाउन राउंड से बाहर हो गई थी। उसके बाद मिस यूनिवर्स के टॉप 5 में वेनेजुएला, यूएस, प्यूर्टो रिको, डोमिनिकन रिपब्लिक और क्यूर्को ने अपनी जगह बनाई थी। जिसमें से टॉप 3 में यूएस, डोमिनिकन रिपब्लिक, और वेनेजुएला की प्रतियोगी पहुंची।
ये भी पढ़े-
Pathaan: दुबई में बुर्ज खलीफा पर छाया 'पठान' का ट्रेलर, देख खुशी से झूम उठे शाहरुख खान के फैंस
अपनी मुस्कान से जीता सभी का दिल
आपको बता दें कि 71 वे मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस में हुआ। जिसमें से 84 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। सभी प्रतियोगियों को मात देते हुए अमेरिका की गैब्रएल ने बाजी मार ली। वहीं बात करे भारत की प्रतियोगी दिविता राय की तो उन्होंने अपनी मुस्कान से सभी का दिल जीत लिया। दिविता का सोने की चिड़िया वाला लुक सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। उन्होंने भारत को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की।