ऐसी होगी फिल्म की कहानी
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रोमांस और रिश्तों पर एक अलग नजरिया दिखाया जाएगा। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
यह 2012 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, इस बार की कहानी पिछली कहानी से अलग होने की उम्मीद है। हां, दोस्ती का एंगल इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा।
शादी के बाद रश्मिका की पहली फिल्म होगी
'कॉकटेल 2' रश्मिका की विजय देवरकोंडा से फरवरी में हुई शादी के बाद पहली फिल्म है। शादी के बाद इस जोड़े ने हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन दिया, जिसमें कृति सैनन, करण जौहर और होमी अदजानिया सहित कई फिल्म जगत की हस्तियां शामिल हुईं।