फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Kingdom: ‘किंगडम’ के ट्रेलर पर रश्मिका मंदाना ने बरसाया प्यार, रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय का क्या रहा रिएक्शन?

Sun, 27 Jul 2025 06:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रविवार को साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, इस फिल्म को हिंदी में ‘साम्राज्य’ नाम से रिलीज किया जाएगा। इस ट्रेलर को कई सेलिब्रिटीज ने पसंद किया। साथ ही विजय देवरकोंडा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना ने भी ट्रेलर को सराहा है।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda, @rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ का ट्रेलर देखा था तो वह एक्टर के अभिनय की दीवानी हो गईं। विजय की तारीफ करते हुए रश्मिका मंदाना ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस पोस्ट को विजय देवरकोंडा ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में री-पोस्ट किया और रश्मिका की तारीफ का जवाब भी दिया है। इस तरह से ये रूमर्ड कपल एक-दूसरे पर प्यार बरसाता हुआ दिखा। 

विज्ञापन


रश्मिका सीखना चाहती हैं विजय से ये काम 
पहले तो अपनी पोस्ट में रश्मिका फिल्म ‘किंगडम’ के ट्रेलर को सराहती हैं। फिर वह आगे लिखती हैं, ‘मैं हमेशा तुमसे कहती हूं कि अपनी एक्टिंग को इतने अच्छे से सीखना चाहती हूं कि तुम्हारे जितनी 50 प्रतिशत एक्टिंग भी कर पाऊं।’ अपनी पोस्ट में वह यह भी लिखती हैं कि फिल्म रिलीज का इंतजार बेसब्री कर रही हैं। 

विजय देवरकोंडा ने दिया ये रिएक्शन 
रश्मिका मंदाना की पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए विजय देवरकोंडा ने भी रिएक्शन दिया है। वह लिखते हैं, ‘तुम सुपरस्टार हो। बहुत अच्छा लगता है कि तुमने इतना कुछ अचीव किया है। इसलिए मुझे शर्मिंदा ना करो। बस हमें अपना गोल्डन टच दो और फिल्म ‘किंगडम के ट्रेलर को एंज्वॉय करो।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Saamrajya: विजय देवरकोंडा की फिल्म को लेकर उत्साहित फैंस, 'साम्राज्य' की रिलीज से पहले जानिए इसकी कहानी  
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड संग समय गुजार ना पाने का विजय को अफसोस 
पिछले दिनों सिनेमा विकटन (Cinema Vikatan) नाम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम लिए बगैर जिक्र किया। वह कहते हैं, ‘पहले मुझे अपने मम्मी-पापा, दोस्तों और गर्लफ्रेंड के साथ वक्त गुजारने के लिए समय नहीं मिल पाता था। मुझे इस बात का अफसोस होता था। फिर मैंने सोचा कि इस अहसास के साथ नहीं जीना है। अब मैं अपने लोगों के लिए समय निकालने की कोशिश करता हूं।’ बताते चलें कि पिछले कुछ साल से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के डेटिंग की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें