रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पुरानी तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मैचिंग आउटफिट में पहुंचा कपल
हैदराबाद में हुए इस सगाई समारोह में रश्मिका और विजय एक बार फिर कपल गोल्स सेट करते नजर आए। रश्मिका ने जहां इस इवेंट के लिए ब्लैक कलर का गोल्डन जरी वाला लहंगा चुना था। वहीं विजय भी ब्लैक आउटफिट्स में नजर आए।
बात करें एक्ट्रेस के मेकअप और गहनों की तो खुले बालों और गोल्डन ज्वैलरी में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। दोनों के वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गए।
कई दिनों तक घर पर किया आराम
बता दें, कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस की हिप सर्जरी हुई है। इसके बाद से वह कई दिनों तक घर पर आराम कर रहीं थी। अब वह सर्जरी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं।
इससे पहले एक्ट्रेस ने इस चोट की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने बताया था कि एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उनके कूल्हे की टेंडन पूरी तरह से अलग हो गई थी। इसी चोट की वजह से उन्हें छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई थी।
रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट
रश्मिका की आगामी फिल्म 'मैसा' की शूटिंग चल रही है। फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं। इसका निर्माण अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। यह फिल्म गोंड जनजाति की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है।
रश्मिका इसमें एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वे अपने एक्टर-पति विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'रणबाली' में भी नजर आएंगी।