रश्मिका का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रश्मिका एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कार से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करती नजर आईं। हालांकि, वह लंगड़ाते हुए अपनी टीम की मदद से परिसर में दाखिल हुईं। रश्मिका चलने में असमर्थ दिखीं, इसलिए उन्होंने व्हीलचेयर का सहारा लिया। इसके बाद उनकी टीम ने उन्हें समय पर फ्लाइट तक पहुंचने में मदद की।
यह भी पढ़ें:
The Raja Saab: द राजा साब के सेट से लीक हुआ मालविका मोहनन का फाइटिंग सीन, प्रभास की फिल्म का वीडियो हुआ वायरल
प्रशंसकों के कमेंट्स
उनके इस वीयरल वीडियो ने उनके प्रशंसकों के चिंतित कर दिया है। प्रशंसकों ने रश्मिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कमेंट्स किए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट में लिखा, "जल्दी ठीक हो जाओ श्रीवल्ली।"
यह भी पढ़ें:
Game Changer OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी गेम चेंजर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे राम चरण की फिल्म
वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो रश्मिका, सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में नजर आएंगी। वहीं हाल ही में रश्मिका मंदाना का फिल्म छावा से लुक जारी किया गया। मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म छावा से रश्मिका मंदाना का लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा 'प्रत्येक महान राजा के पीछे, बेजोड़ ताकत वाली एक रानी खड़ी होती है। स्वराज्य का गौरव - महारानी येसुबाई के रूप में रश्मिका मंदाना का परिचय।'
यह भी पढ़ें:
Box Office Report: 'इमरजेंसी'-'आजाद' को सिनेमाघरों में नहीं मिल रहे दर्शक, औंधे मुंह गिरी 'फतेह'-'गेम चेंजर'