विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रश्मिका मंदाना के बाद अब अक्षय खन्ना का लुक सामने आया है।
सामने आया अक्षय खन्ना का लुक
मेकर्स ने मुगल शहंशाह औरंगजेब की भूमिका निभा रहे अक्षय खन्ना का लुक शेयर किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना मुगल शहंशाह औरंगजेब की भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म में उनका लुक फैंस को बहुत भा रहा है। मेकर्स ने बताया है कि फिल्म 14 फरवरी को बॉक्स ऑफिस रिलीज किया है।
छावा से रश्मिका के दो पोस्टर जारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
रश्मिका मंदाना का भी लुक आया सामने
मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म छावा से रश्मिका के महारानी यशुबाई के किरदार में दो पोस्टर जारी किए हैं। एक पोस्टर में रश्मिका मंदाना मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस नए लुक में रश्मिका हैवी ज्वैलरी के साथ किसी को निहारती दिख रही हैं। वहीं एक और तस्वीर भी है, जिसमें रश्मिका बेहद सीरियस नजर आ रही हैं।
फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
विक्की कौशल का ऐसा है अवतार
फिल्म ‘छावा’ के पोस्टर में विक्की कौशल सिंहासन पर बैठे हुए नजर आए रहे हैं। वह मराठा साम्राज्य के इतिहास और गौरव को सिनेमा के पर्दे पर लाने के लिए तैयार नजर आते हैं। इस फिल्म को लेकर विक्की कौशल काफी उत्साहित हैं, उन्होंने संभाजी महाराज की भूमिका को निभाने के लिए काफी मेहनत की है।
छावा रिलीज डेट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज सामने आएगा छावा का ट्रेलर
यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। मैडॉक फिल्म्स ने छावा को प्रोड्यूस किया है। इसके निर्देशक लक्ष्मण उतेकर हैं। फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज होगा।