फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के बाद अब तेलुगु सिनेमा में तहलका मचाने को तैयार राशा थडानी, पोस्टर शेयर कर दी जानकारी

Mon, 17 Nov 2025 11:40 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rasha Thadani Telugu Debut: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बॉलीवुड के बाद अब तेलुगु सिनेमा में धमाल वाली हैं। राशा ने अपनी तेलुगु डेब्यू फिल्म को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है।  
विज्ञापन
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकीं राशा थडानी अब साउथ फिल्म में नजर आएंगी। राशा ने 'उई अम्मा' गाने से सभी का दिल जीता। आज उन्होंने अपनी पहली तेलुगु फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास अंदाज में की।
विज्ञापन

 

राशा का पोस्ट
राशा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ही देर पहले अपना एक धांसू लुक शेयर किया। जिसमें वह बाइक के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस पोस्टर के साथ राशा ने कैप्शन में लिखा, 'नई शुरुआत, अनंत आभार। मैं तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही हूं।' आगे राशा ने अजय भूपति का धन्यवाद देते हुए लिखा, 'सर, इस अवसर के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस सफर को शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

राशा की तेलुगु फिल्म
बहरहाल, इस पोस्ट में राशा ने फिल्म का नाम नहीं बताया है। लेकिन उनके इस बोल्ड और हॉट लुक को देखकर लग रहा है कि वह इस बार कुछ अलग करने वाली हैं। राशा की पहली तेलुगु फिल्म को अजय भूपति निर्देशित करेंगे। अजय ने कई लोकप्रिय फिल्में निर्देशित की हैं, जिनमें उनकी पहली फिल्म 'आरएक्स 100', 'महा समुद्रम' और 'मंगलावरम्' शामिल हैं। अजय निर्देशक होने के साथ ही एक अच्छे लेखक भी हैं।

यह भी पढ़ें: मालदीव में तारा सुतारिया ने मनाया प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, शेयर की खास झलक
विज्ञापन

राशा थडानी का करियर
राशा थडानी ने अभिनेत्री के तौर पर अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'आजाद' से की। राशा के अलावा यह फिल्म अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन की भी डेब्यू फिल्म थी। 'आजाद' एक पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। इसमें अमन देवगन, राथा थडानी के अलावा अजय देवगन और डायना पेंटी ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं अब राशा तेलुगु सिनेमा में भी कदम रख रही हैं। 

यह भी पढ़ें: 'मेरी देसी गर्ल...' निक जोनस ने 'वाराणसी' फिल्म की टीम को दी बधाई, प्रियंका चोपड़ा के हुस्न पर हुए फिदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें