फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुए रणवीर, जॉनी डेप को बताया अपना आइडल

Fri, 01 Dec 2023 10:37 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणवीर सिंह को जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है। इस दौरान उन्होंने जॉनी डेप को अपना आदर्श बताया। साथ ही उन पर उनके प्रभाव को लेकर भी बात की।
विज्ञापन
रणवीर सिंह-जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को हाल ही में जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है। सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें हॉलीवुड आइकन शेरोन स्टोन से पुरस्कार मिला। इस दौरान रणवीर ने दर्शकों में बैठे जॉनी डेप के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जॉनी डेप  को अपना आदर्श बताया। साथ ही उन पर उनके प्रभाव को लेकर भी बात की।

विज्ञापन


जॉनी डेप को रणवीर ने बताया अपना आइडल

रणवीर सिंह ने कहा, 'वाह, मेरे एक स्क्रीन आइडल घर में हैं। देवियो और सज्जनो, मिस्टर जॉनी डेप। मेरे अच्छे सर, मैंने एडवर्ड सिजरहैंड्स और व्हाट्स ईटिंग गिल्बर्ट ग्रेप के बाद से आपके काम का फॉलो किया है। आपकी उपस्थिति में इस पुरस्कार को प्राप्त करना कितने सम्मान की बात है। आपने अनजाने में मुझे क्राफ्ट के बारे में जो कुछ भी सिखाया है, उसके लिए धन्यवाद सर। मैं आपसे प्रेरित हूं।' 

KBC 15: अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय के लिए सीखे तुलू के शब्द, बताया कहां की रहने वाली हैं 'बहू रानी'

विज्ञापन


शेरोन स्टोन ने रणवीर को लेकर कही यह बात

इसके बाद रणवीर ने जॉनी के साथ तस्वीर भी क्लिक करवाई। इस दौरान वह काली शर्ट और काले चमकदार कोट और मैचिंग काली पैंट में बेहद हेंडसम लग रह थे। शेरोन स्टोन ने रणवीर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। स्टोन ने इस दौरान कहा, 'मुझे पहले भी रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला है। बहुत अच्छे इंसान हैं। वह वास्तव में एक ऑल राउंडर और रचनात्मक प्रतिभा हैं। एक और प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मंच पर उनका स्वागत करते हुए मुझे सचमुच बहुत खुशी हो रही है।'

विज्ञापन

जल्द 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे रणवीर

वहीं, रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो आखिरी बार वह करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। इसके बाद रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे।   

Shah Rukh Khan: शाहरुख ने डंकी को बताया साफ सुथरा मनोरंजन, 'लुट पुट गया' पर फैन का वीडियो साझा कर लुटाया प्यार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें