रणवीर सिंह को जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है। इस दौरान उन्होंने जॉनी डेप को अपना आदर्श बताया। साथ ही उन पर उनके प्रभाव को लेकर भी बात की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को हाल ही में जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है। सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें हॉलीवुड आइकन शेरोन स्टोन से पुरस्कार मिला। इस दौरान रणवीर ने दर्शकों में बैठे जॉनी डेप के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जॉनी डेप को अपना आदर्श बताया। साथ ही उन पर उनके प्रभाव को लेकर भी बात की।
विज्ञापन
जॉनी डेप को रणवीर ने बताया अपना आइडल
रणवीर सिंह ने कहा, 'वाह, मेरे एक स्क्रीन आइडल घर में हैं। देवियो और सज्जनो, मिस्टर जॉनी डेप। मेरे अच्छे सर, मैंने एडवर्ड सिजरहैंड्स और व्हाट्स ईटिंग गिल्बर्ट ग्रेप के बाद से आपके काम का फॉलो किया है। आपकी उपस्थिति में इस पुरस्कार को प्राप्त करना कितने सम्मान की बात है। आपने अनजाने में मुझे क्राफ्ट के बारे में जो कुछ भी सिखाया है, उसके लिए धन्यवाद सर। मैं आपसे प्रेरित हूं।'
इसके बाद रणवीर ने जॉनी के साथ तस्वीर भी क्लिक करवाई। इस दौरान वह काली शर्ट और काले चमकदार कोट और मैचिंग काली पैंट में बेहद हेंडसम लग रह थे। शेरोन स्टोन ने रणवीर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। स्टोन ने इस दौरान कहा, 'मुझे पहले भी रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला है। बहुत अच्छे इंसान हैं। वह वास्तव में एक ऑल राउंडर और रचनात्मक प्रतिभा हैं। एक और प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मंच पर उनका स्वागत करते हुए मुझे सचमुच बहुत खुशी हो रही है।'
वहीं, रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो आखिरी बार वह करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। इसके बाद रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे।