फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ट्रेलर में अनन्या पांडे को देखा क्या? रणवीर संग मचाया धमाल

Tue, 04 Jul 2023 06:56 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ट्रेलर में दर्शकों ने अनन्या पांडे को ढूंढ निकाला है। क्या आप एक्ट्रेस को नोटिस कर पाए हैं। 
 
विज्ञापन
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर सात वर्ष बाद फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांस और इमोशन तीनों का बेहतरीन बैलेंस देखने को मिल रहा है। इस फैमिली ड्रामा का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही यूट्यूब पर छाया हुआ है। वहीं, फैंस ने इसमें अनन्या पांडे को भी ढूंढ निकाला है, जो एक खास सीन में जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।

ट्रेलर में दिखीं अनन्या पांडे

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के 3 मिनट 22 सेकेंड के ट्रेलर में अनन्या पांडे की भी झलक देखने को मिली है। इससे साफ हो रहा है कि मूवी में अनन्या का भी कैमियो है। ट्रेलर में अनन्या और रणवीर एक क्लब सेटिंग में एनर्जेटिक गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। रेड हॉट ड्रेस में अनन्या का लुक देखते ही बन रहा है। वहीं, रणवीर संग अनन्या की ट्यूनिंग दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 

विज्ञापन


Satya: 'गर्लफ्रेंड की वजह से राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का नाम रखा था 'सत्या', 25 साल बाद किया दिलचस्प खुलासा

सोशल मीडिया पर छाया स्क्रीनशॉट

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ट्रेलर में अनन्या पांडे की मौजूदगी का एक स्क्रीनशॉट ट्विटर पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। ट्रेलर में अनन्या को देख फैंस ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब करण की फिल्म में किसी स्टार का कैमियो देखने को मिला है। इससे पहले, करण जौहर की आखिरी निर्देशित फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिनय किया था, जिसमें आलिया भट्ट ने डीजे के रूप में एक कैमियो भूमिका निभाई थी। इस बीच, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में काजोल ने 'द डिस्को सॉन्ग' में एक विशेष उपस्थिति दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


Mahesh Babu: टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर चमकने वाली पहली स्टारकिड बनीं सितारा, पिता महेश बाबू ने जाहिर की खुशी

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की बात करें तो यह एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें रोमांस और भावनाओं की अच्छी खुराक है। फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ, करण एक बार फिर अपने डायरेक्शन का जादू चलाने आ रहे हैं। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें