फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर और दीपिका की लव लाइफ में ट्विस्ट

Wed, 30 Oct 2013 11:20 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। रणवीर को दीपिका से दूर रहने का फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन


ये फरमान किसी और ने नहीं बल्कि खुद संजय लीला भंसाली ने जारी किया है। जिसके चलते रणवीर को अब दीपिका से दूरियां बनानी पड़ रही हैं।

'रामलीला' की रिलीज से पहले रणवीर को ऐसी सजा मिलेगी ये तो उन्होंने सोचा ही नहीं था। वैसे जब से रणवीर दीपिका के संपर्क में आए थे उनके आगे पीछे घूमते ही दिखते थे।

'रामलीला' की शूटिंग पूरी होते ही उन्होंने दीपिका से अपने प्यार का ऐलान भी कर डाला। हालांकि दीपिका ने रणवीर को लेकर कभी अपना मुंह नहीं खोला। वो बस उनको अपना अच्छा दोस्त ही बताती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब रणवीर को दीपिका से दूर रहने के लिए क्यों कहा गया है ये तो समझ से परे है लेकिन सूत्रों की माने तो ये फिल्म के प्रमोशन का एक अलग ही फंडा है।

फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि ऐसा करने से लोगों में रणवीर और दीपिका की जोड़ी के प्रति एक नई ही उत्सुकता पैदा होगी। खैर असली मामला तो समय आने पर ही पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें