फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के लिए फिर से साथ रहना चाहता है ये जोड़ा!

Thu, 19 May 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल सितंबर में अलगाव की घोषणा करने के बाद रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा एक बार फिर से अपनी शादी को आजमाने का मन बना रहे हैं। दोनों अपने बेटे के बहुत करीब हैं और उसकी खातिर साथ रहने को तैयार हैं। सूत्र खबर लाए हैं कि दोनों विधिवत तलाक लेने के लिए आगे बढ़ने से पहले मैरिज काउंसलर से मिल कर अपनी शादी की समस्याओं पर बात करने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन


अलग हो चुके इस पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ कि दोनों फिर साथ रहने की संभावनाएं ढूंढ रहे हैं? असल में पिछले दिनों कोंकणा ने अपने निर्देशन में पहली फिल्म बनाई, डेथ इन अ गंज। इस फिल्म में रणवीर शौरी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म निर्माण के दौरान दोनों को फिर काफी समय साथ रहने का मौका मिला और उन्हें लगा कि अगर कुछ समस्याओं को सुलझा लें तो शादी टूटने के बचा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने मैरिज काउंसलर से मिलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें