पत्नी से अलगाव के बाद फरहान अख्तर का नाम लगातार नई-नई लड़कियों के साथ जुड़ा है। अदिति राव हैदरी और कल्कि केकला से नजदीकियों के बाद फरहान अचानक श्रद्धा कपूर के साथ सुर्खियों में हैं। गॉसिप गलियारों में पिछले दिनों एक फिल्मी पार्टी में इन दोनों के ‘डर्टी डांस’ की खूब चर्चा है। पार्टी में मौजूद लोगों के हवाले से मीडिया में आई चर्चाओं में कहा जा रहा है कि डांस के दौरान दोनों की बॉडी लैंग्वेज से साफ था कि वह सिर्फ फिल्म के को-स्टार मात्र नहीं हैं। 42 साल के फरहान और 27 साल की श्रद्धा एक म्यूजिकल फिल्म के सीक्वल में साथ काम कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म पार्टी में दोनों को साथ देख कर साफ था कि वह एक राह पर चल रहे हैं। पार्टी में दोनों की एक-दूसरे के साथ की जा रही शरारतें सबका ध्यान आकर्षित कर रही थीं। फिर उन्होंने डांस फ्लोर पर नाचना शुरू किया। जब यह सब हो रहा था तो श्रद्धा के माता-पिता भी वहां थे। परंतु जब शक्ति कपूर वहां से गए तो श्रद्धा भी लौट गईं। खास बात यह थी कि वह फरहान की कार में बैठीं जबकि उनकी अपनी कार पीछे चलती रही। चर्चा है कि यह बॉलीवुड की नई लव स्टोरी है।