अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का रिश्ता तो जग जाहिर है। वहीं, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी अपनी दोस्ती के लिए पॉपुलर हैं। ऐसे में भरी पार्टी में अर्जुन कपूर ने दीपिका पादुकोन को भाभी कह डाला।
अर्जुन ने खुलेआम दीपिका को जब 'भाभी' कहा तो पार्टी में सभी मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए। असल में रणबीर सिंह ने जब दीपिका पादुकोन को 'बेबी' कह कर पुकारा तो अर्जुन से चुप नहीं रहा गया और उन्होंने फट से उन्हें भाभी कह दिया।