फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: इंडस्ट्री में दूसरों पर निर्भर रहते हैं रणवीर सिंह? एक्टर ने खुद बताई इसकी वजह

Fri, 20 Jan 2023 08:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज की तारीख में रणवीर सिंह भले ही एक्टिंग के उस्ताद हैं, मगर बचपन में वह मैथ्स में बेहद कमजोर थे। खुद उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह अक्सर खबरों में रहते हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ अपने बिंदास अंदाज और लाजवाब ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर अपने स्कूल के दिनों की खूबसूरत यादों का जिक्र करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने इंट्रेस्ट पर भी बात की। एक्टर का कहना है कि वह लॉजिकल और प्लानिंग करने वाले शख्स होने की बजाय एक क्रिएटिव इंसान ज्यादा हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि बचपन में वह अक्सर सोचा करते थे कि उनके दिमाग का फ्यूज उड़ा हुआ है। आखिर वह ऐसा क्यों सोचते थे? आइए जानते हैं...

विज्ञापन


आज की तारीख में रणवीर सिंह भले ही एक्टिंग के उस्ताद हैं, मगर बचपन में वह मैथ्स में बेहद कमजोर थे। खुद उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। रणवीर के मुताबिक वह छोटी उम्र से ही आर्ट-क्राफ्ट, ड्रामा, डांस और सिंगिंग के बड़े शौकीन थे, लेकिन उन्हें गणित और अकाउंटिंग जैसे सब्जेक्ट बोरिंग लगते थे। उन्होंने कहा, 'लंबे समय से मैं मानता था कि मेरे दिमाग के लेफ्ट साइड में शॉर्ट सर्किट हुआ है। मैं गणित और अकाउंटिंग में अच्छा नहीं था। मुझे छोटी उम्र से पता था कि मेरी ताकत कहां है। मेरे दिमाग का राइट साइड काफी पावरफुल है, इसमें कोई शक नहीं है...मैं हमेशा आर्ट और सिंगिंग में इंट्रेस्टेड रहा हूं और बाकी सब्जेक्ट बोरिंग लगते थे। कमजोर था तो ये बात साफ हो गई कि मुझे आर्ट में ही कुछ करना होगा।
Anurag Kashyap: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 3' पर अनुराग ने ठोकी ताल, बोले, घोषणा कर दूं तो पैसे वालों की लाइन लग जाएगी
विज्ञापन


इंटरव्यू में रणवीर से जब पूछा गया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में काम को कैसे नेविगेट करते हैं? इस पर वह बोले कि इंडस्ट्री में अपने काम को मैनेज करने के लिए वह दूसरों पर निर्भर रहे हैं, जो उनके 'सपोर्ट सिस्टम' को मेन्टेंन करते थे, ताकि उन्हें अपने करियर में काम मैनेज करने में मदद मिल सके। रणवीर ने आगे कहा, 'जब आप फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हों तो आपको 'स्मार्ट' होना चाहिए। सौभाग्य से मैं एक सपोर्ट सिस्टम से घिरा हुआ हूं जो मेरी कमी को पूरा कर सकता है।' 
विज्ञापन

Hunt For The Indian Mujahideen Review: समझिए कहां से आया इंडियन मुजाहिदीन, किसने ठोकी इसके ताबूत में आखिरी कील

रणवीर सिंह ने आगे कहा, 'मैं एक क्रिएटिव इंसान हूं। इसलिए, लॉजिकल और प्लानिंग वाली चीजें मैं उन लोगों पर छोड़ देता हूं जो मेरे लिए सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करते हैं। वो इससे निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हैं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इसमें वह आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। यह फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज होगी।
Arijit Singh-Koel Roy: 'तुम ही हो' गाकर अरिजीत ने किया था कोयल को प्रपोज, एकदम फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें