बता दें कि देवी श्री प्रसाद ने साउथ इंडस्ट्री की 100 से ज्यादा फिल्मों में अपना योगदान दिया है। उन्होंने उन्होंने ढिंका चिका (रेडी), डैडी मम्मी (भाग जॉनी), सिटी मार (राधे), और नाचो रे (जय हो) जैसी कई हिंदी ब्लॉकबस्टर गाने भी दिए हैं। उन्होंने अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा द राइज' के श्रीवल्ली गाने का भी म्यूजिक दिया है, जो फैंस के बीच हिट साबित हुआ। इस गाने से वह रातों रात पैन-इंडिया म्यूजिक डायरेक्टर बन गए हैं। इसी वजह से अब हर कोई उनके नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- Brahmastra BO Collection: क्या नहीं चल पाया बॉलीवुड के ब्रह्मास्त्र का जादू? जानें फिल्म की कमाई का लेखा-जोखा