साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लोकप्रिय गायक और गीतकार देवी श्री प्रसाद यानी डीएसपी अब हिंदी दर्शकों के बीच भी अपनी खास पहचान बनाने के लिए आ गए हैं। देवी श्री प्रसाद अपना पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो दर्शकों के बीच रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसे बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह 4 अक्तूबर को लॉन्च करेंगे। डीएसपी ने अपना पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो 'ओ परी' भूषण कुमार के साथ तैयार किया है जो फैंस के बीच धमाल मचा देगा। 'ओ परी' गाने को निर्माता भूषण कुमार और डीएसपी के एक मेगा प्रोजेक्ट की तरह पेश किया जाएगा