फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह धमकी मामले में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस

Sat, 21 Feb 2026 09:51 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Threatening Case: रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बड़ा एक्शन लिया है। जानिए किसके खिलाफ जारी किया लुक आउट सर्कुलर…
विज्ञापन
रणवीर सिंह धमकी मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी मिलने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच तेजी से जांच कर रही है। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक प्रमुख कथित सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई अभिनेता के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉयस नोट और फिरौती की मांग के संबंध में प्रारंभिक जांच के बाद की गई है। 

विज्ञापन


हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ जारी किया सर्कुलर
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर को मिली धमकी भरी वॉयस नोट को सत्यापन के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा था। मुंबई पुलिस के अनुसार, वॉयस नोट भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की।
 

 

विज्ञापन

रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh
अमेरिकन फोन नंबर से भेजा गया था धमकी भरा वॉयस नोट
  • मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह वॉयस नोट एक अमेरिकी फोन नंबर से भेजा गया था और इसमें 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।
  • इससे पहले मुंबई पुलिस सूत्रों ने संकेत दिया था कि अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्यों से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग मिली थी।
  • एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा संदेश रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुआ था।
  • संदेश भेजने वाले ने अपना नाम 'हैरी बॉक्सर' बताया।
  • इसके बाद क्राइम ब्रांच ने इस वॉयस नोट को पंजाब और हरियाणा की एजेंसियों को सत्यापन के लिए भेजा।
  • साथ ही धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए विदेशी नंबर से संबंधित तकनीकी जानकारी जुटाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से भी संपर्क किया था।

2 फरवरी को मिली थी रणवीर को धमकी
  • रणवीर सिंह को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद 2 फरवरी को धमकी भरा वॉयस नोट भेजा गया था।
  • इसके बाद 17 फरवरी को पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैरी बॉक्सर ने कई धमकी भरे फोन किए थे।
  • इसमें 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।
  • एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा पुलिस से जब यह कन्फर्म हो गया कि आवाज हैरी बॉक्सर की है, तो मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें