फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 हफ्ते तक कपिल देव के साथ समय बिताएंगे रणवीर सिंह, बोले- 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं'

Fri, 08 Feb 2019 06:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ranveer singh - फोटो : instagram
विज्ञापन
रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं । ये एक ऐसी फिल्म है, जिसमें कपिल और उनकी टीम द्वारा क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम की यात्रा को दिखाया गया है । कपिल ने इस टीम की अगुवाई की थी और सबको हराते हुए उनके नेतृत्व में भारतीय टीम विश्व विजेता बन गई थी । 
विज्ञापन


गली बॉय के तुरंत बाद, रणवीर 83 के लिए गहन तैयारी और प्रशिक्षण शुरू कर देंगे, जो उन्हें कपिल देव में तब्दील कर देगा, जिनकी अनूठी गेंदबाजी शैली ने दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया था । उनकी घातक गेंदबाजी विपक्ष के लिए एक आतंक थी । रणवीर कपिल के साथ समय बिताने के लिए पंजाब भी जाएंगे । 

रणवीर कहते हैं, “मैं कपिल सर के साथ समय बिताने के लिए उत्सुक हूं । मुझे ऐसा लग रहा है कि उनके साथ बिताया गया समय खुद को उन जैसा बनाने की प्रक्रिया का अभिन्न अंग होगा । मैं जितना हो सके उतना उन्हें आत्मसात करना चाहता हूं । उनकी कहानी, उनके अनुभव, उनके विचार, भावनाएं, उनके भाव, उनकी ऊर्जा, सब कुछ मैं आत्मसात करना चाहता हूं ।”
विज्ञापन


रणवीर, कपिल देव के साथ 3 सप्ताह बिताएंगे । रणवीर कहते हैं, "मैं अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के बारे में उनसे सुझाव लेना चाहता हूं । उनकी उपलब्धियां असाधारण हैं । वह दृढ़ व्यक्ति है । वे अपनी दृढ़ता, आत्म-विश्वास, कड़ी मेहनत और सकारात्मक मानसिकता के कारण चैंपियन बन गए । मैं उनसे बेहद प्रेरित हूं । मैं खुद को इस रोमांचक किरदार में पूरी तरह से पिरोना चाहता हूं।” 83 का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें