अपने अलग अंदाज से बॉलीवुड में खास जगह बनाने वाले रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर 'किंग स्टाइल' की फोटो शेयर की है जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर में रणवीर एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं जो कि उनके किंग लुक को और भी इंप्रेसिव बना रहा है। रणवीर ने इस फोटो में सूट पहना हुआ है और वो सीधे नहीं बल्कि दूसरी तरफ देख रहे हैं।
पढ़ें - शाहरुख खान हर साल राखी पर किसके फोन का करते हैं बेसब्री से इंतजार!
इसके अलावा पीछे का स्मोकी बैकग्राउंड पिक्चर को और भी ज्यादा ड्रमैटिक बना रहा है। इस फोटो में रणवीर का टशन साफतौर पर देखा जा सकता है जो कि पूरे माहौल को खूबसूरत बना रहा है। इस पिक्चर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'स्मोकस्क्रीन'।
Smokescreen
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Aug 4, 2017 at 6:15am PDT
रणवीर सिंह इस समय संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में काफी बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर अहम भूमिका निभा रहे हैं।