रणवीर सिंह ने अपनी और दीपिका की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में कपल एक दूसरे को किस करता नजर आ रहा है। रणवीर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शानदार, सुपरलेटिव और उम्दा। क्या कमाल की परफॉर्मेंस दी है बेबी, एक दम बेहतरीन, बारीक और दिल को छू लेने वाली। बेमिसाल। मुझे तुम पर गर्व है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ फैंस को ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है तो वहीं कुछ लोगों को इस तरह की तस्वीर शेयर करना पसंद नहीं आया।
एक प्रशंसक ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, यार इन्हें देखकर मैं सच में डूब जाउंगा तो वहीं दूसरे ने लिखा, इस तरह से पब्लिक प्लेस में ये सब करना ठीक नहीं है, घर में जगह नहीं मिली इन दोनों को। अन्य लोग भी इसी तरह से मिली-जुली प्रतिक्रिया देते नजर आए।
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो हाल ही में रणवीर सिंह फिल्म 83 में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आईं थीं। अगर बात करें दीपिका की तो वह इस समय अपनी आगामी फिल्म गहराइयां को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।