फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर’ की स्टार कास्ट ने वसूले करोड़ों, जानें रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक को मिली कितनी फीस?

Tue, 18 Nov 2025 03:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film Dhurandhar Star Cast Fees: मंगलवार को रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, माधवन और कई नामी बॉलीवुड एक्टर्स शामिल हैं। जानिए, किस एक्टर ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली है। 
 
विज्ञापन
फिल्म 'धुरंधर' की स्टार कास्ट ने ली कितनी फीस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर जबदस्त है। साफ नजर आ रहा है कि फिल्म पर अच्छा-खास बजट खर्च किया गया है। इस फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 280 करोड़ रुपये बताया गया है। बजट इतना अधिक इसलिए भी है क्योंकि फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शामिल हैं। इन सबकी फीस करोड़ों में है। जानिए, ‘धुरंधर’ के लिए किस एक्टर को कितना साइनिंग अमाउंट मिला। 

विज्ञापन

रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh

रणवीर सिंह 
फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर में रणवीर सिंह के लुक और अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस फिल्म में वह एक रॉ एजेंट के किरदार में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए रणवीर सिंह ने 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।  

संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
संजय दत्त
‘धुरंधर’ में रणवीर के बाद सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर संजय दत्त हैं। वह फिल्म में चौधरी असलम 'द जिन्न' का किरदार निभा रहे हैं। यह एक नेगेटिव रोल है। ट्रेलर में भी संजय दत्त के कई डायलॉग चर्चा में हैं। जहां तक फीस की बात है तो संजय दत्त ने फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट लिया है। 

ये खबर भी पढ़ें: पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम करने निकले रणवीर सिंह, माधवन ने बनाई रणनीति; देखिए 'धुरंधर' का धांसू ट्रेलर

आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
आर. माधवन 
इस फिल्म में आर. माधवन ने अपने लुक और किरदार से दर्शकों को चौंकाया है। फिल्म ‘धुरंधर’ में उनका किरदार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से इंस्पायर बताया जा रहा है। इस फिल्म के लिए माधवन ने 9 करोड़ रुपये लिए हैं। 
विज्ञापन

अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन एक्टर्स ने भी ली करोड़ों में फीस
अक्षय खन्ना ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के रोल में हैं, उन्होंने 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अर्जुन रामपाल ने इस फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट लिया है। फिल्म की हीरोइन सारा को भी अर्जुन रामपाल जितनी ही फीस दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें