फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजीराव के बाद मुसलमान बादशाह बनेंगे रणवीर सिंह

Thu, 19 May 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें बहुत आश्चर्य की बात नहीं कि निर्देशक अक्सर उन्हीं हीरो के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं, जिनके साथ सफलता मिली। पिछले दिनों निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली ने खिलजी वंश के शासक अलाउद्दीन खिलजी के मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति आकर्षण को लेकर फिल्म बनाने की घोषणा की। यह दिसंबर 2017 में रिलीज होगी। भंसाली ने यह नहीं बताया कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और पद्मावती किसे बनाएंगे। अटकलें रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के नामों को लेकर हैं।
विज्ञापन


सूत्र खबर लाए हैं पद्मावती तो फिलहाल तय नहीं है मगर भंसाली ने रणवीर सिंह को अलाउद्दीन के रोल के लिए साइन कर लिया है। एक तरह से यह नेगेटिव रोल होगा। रणवीर के साथ भंसाली की पिछली दोनों फिल्में गोलियों की रासलीलाः राम-लीला और बाजीराव मस्तानी कामयाब रही हैं। रणवीर की अगली फिल्म में एंट्री के बाद संभावना बढ़ गई है कि भंसाली पद्मावती के रूप में दीपिका को ही साइन करें। दीपिका फिलहाल हॉलीवुड की एक फिल्म शूट कर रही हैं और बॉलवुड में उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें