फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉली एलएलबी में अरशद का जगह होंगे अक्षय कुमार!

Thu, 19 May 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशक सुभाष कपूर की 2013 की हिट फिल्म जॉली एलएलबी के सीक्वल का लंबे समय से इंतजार है। खबर है कि इस कोर्ट रूम ड्रामा का सीक्वल कपूर ने तैयार कर लिया है। मगर इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है। सूत्रों के अनुसार सीक्वल में जगदीश त्यागी उर्फ जॉली अरशद वारसी नहीं बल्कि अक्षय कुमार होंगे! बताया जाता है कि निर्माता कंपनी जॉली एलएलबी के आइडिये को लंबे समय तक चलाने की इच्छुक है और इसके लिए उन्हें अरशद से ज्यादा भरोसेमंद स्टार चाहिए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सुभाष कपूर इस सिलसिले में पिछले एक महीने में अक्षय कुमार से कई मुलाकातें कर चुके हैं। अक्षय भी फिल्म की फ्रेंचाइजी के आइडिये से खुश हैं और जल्द ही अनुबंध पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। बताया जाता है कि अक्षय फिल्म बनाने वाले स्टूडियो के साथ मुनाफे में हिस्सेदारी की डील की शर्तों पर काम कर रहे हैं।

अगर स्टूडियो और अक्षय के बीच सहमति बन गई तो जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। इस बीच चर्चा है कि जॉली एलएलबी में अरशद के विरोधी वकील तेजिंदर तेजपाल बने बोमन ईरानी की जगह परेश रावल को लाया जा सकता है। परंतु इस मामले पर फैसला थोड़े समय बाद होगा। अक्षय-परेश की जोड़ी ने हेराफेरी सीरीज और ओ माई गॉड जैसी कामयाब फिल्में दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें