यूजर का ट्वीट किया रिट्वीट
अभिनेत्री स्वरा भास्कर किसी भी मुद्दे पर बेबाक राय रखती नजर आती हैं। रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर भी उन्होंने एक्टर का सपोर्ट करते हुए कहा कि जिन्हें फोटो नहीं पसंद वे ना देखें। इस देश में और भी मुद्दे हैं जो असल समस्याएं हैं। अब जब रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हुआ तो स्वरा ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल एक यूजर ने रणवीर के न्यूड फोटोशूट को लेकर शिकायत दर्ज होने की खबर को ट्वीट किया। इसी को रिट्वीट करते हुए स्वरा ने अपना बयान दिया है। स्वरा भास्कर ने लिखा है, 'हमारे देश में इतनी मूर्खता और बेरोजगारी है।'
स्वरा ने जाहिर की नाराजगी
बता दें कि इससे पहले जब फोटोशूट को लेकर रणवीर को ट्रोल किया तब अभिनेत्री ने लिखा था, 'भारत में अन्याय और उत्पीड़न के मामले हर दिन होते हैं, लेकिन निश्चित रूप से.. हमारी नाराजगी रणवीर सिंह की तस्वीरों के लिए है। पसंद नहीं है तो मत देखिए, लेकिन अपनी प्राथमिकताएं हम पर मत थोपिए। यह कोई मुद्दा नहीं है।'
मैगजीन के लिए कराया था फोटोशूट
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिनों एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन तस्वीरों में रणवीर के अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया था। रणवीर को इन फोटोज की वजह से लोगों की खूब नाराजनी झेलनी पड़ रही है। लगातार उनके खिलाफ शिकायतें हो रही हैं।