फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: शिव भक्तों पर चला खेसारी लाल की आवाज का जादू, रिलीज होते ही ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ ने मचाया धमाल

Tue, 26 Jul 2022 04:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खेसारी लाल यादव का नया सावन गीत  ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है। दर्शकों को इस गीत में खेसारी और खुशी की केमिस्ट्री भी खूब भा रही है।
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव के कांवर गीत ने मचाई इंटरनेट पर धूम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार सिंगर खेसारी लाल यादव लाखों दिलों की धड़कन हैं। वह किसी भी मामले में बॉलीवुड के किसी भी हीरो से पीछे नहीं हैं और इस समय वह पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ समय में उनके कई गाने रिलीज हुए हैं, जिनमें रोमांटिक गानों से लेकर भजन तक शामिल हैं। रिलीज हुए इन सभी गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, जो काफी वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ है। यह एक सावन गीत है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है।

विज्ञापन

हाल ही में रिलीज हुए इस नए भोजपुरी सावन गीत ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस गीत में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी अभिनेत्री खुशी सिंह नजर आ रही हैं। सावन के इस पावन महीने में जब चारो तरफ बाबा भोलेनाथ के भक्तों की धूम मच रही है, तब खेसारी यह नया गीत किसी ट्रीट की तरह काम कर रहा है। वीडियो में खेसारी और खुशी को एक साथ कांवर लेकर   जाते हुए देखा जा सकता है। मगर बीच रास्ते खुशी को थकान होती है और खेसारी उनसे फिर भी चलने के लिए कहते हैं। पति और पत्नी का रोल निभाने वाले खेसारी और खुशी की यह केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। वीडियो के में कांवरियों की भारी भीड़ भी देखी जा सकती है।

भगवा रंग में रंगे इस गाने में खेसारी और खुशी के साथ-साथ पूरी टीम भोले की भक्ति में झूमती नजर आ रही है। सभी ने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे हैं, जो इस गीत को अलग ही माहौल देने का काम कर रहा है। जहां गीत में ऑनस्क्रीन खेसारी और खुशी की केमिस्ट्री लोगों को भा रही है, वहीं ऑफ स्क्रीन खेसारी और प्रियंका सिंह आवाज भी फैंस के दिलों में उतर रही है। 
विज्ञापन

इस गीत को जहां खेसारी और प्रियंका ने अपनी आवाज दी है, वहीं इसके बोल  कृष्णा बेदर्दी ने और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इस गीत को सारेगामा के आधिकारिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। खेसारी की आवाज से सजे इस गीत को अभी तक 17 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें