फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pralay: रणवीर ने शुरू की ‘प्रलय’ की शूटिंग, अनन्या बिड़ला करेंगी प्रोड्यूस; साउथ की यह एक्ट्रेस भी नजर आएगी

Sun, 16 Aug 2026 02:49 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Film Pralay Shooting Begins: अभिनेता रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्टर की फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'प्रलय' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ंफरहान अख्तर की 'डॉन 3' पर हुए तमाम विवादों को पीछे छोड़ते हुए रणवीर सिंह ने रविवार से अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ ही रणवीर इस फिल्म से बतौर निर्माता भी जुड़े हैं। 

विज्ञापन

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद रणवीर सिंह का यह पहला प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को लेकर अभिनेता के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

'प्रलय' में क्या है खास?

  • ‘प्रलय’ को रणवीर के करियर का सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स बताया जा रहा है।
  • फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। इसे लाइव लोकेशन पर भी शूट किया जाएगा।
  • रणवीर इस फिल्म में अभिनय करने के साथ ही इसका निर्माण भी कर रहे हैं।
  • यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी। रणबीर के लिए यह महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। 
  • फिल्म में ‘लोका’ फेम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शनी भी अभिनय करती नजर आएंगी।

रणवीर सिंह, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े पैमाने पर होगा काम

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'प्रलय' की कहानी काफी हद तक विजुअल इफेक्ट्स पर निर्भर करेगी। फिल्म में धुआंधार एक्शन सीन्स भी होंगे। रणवीर इस फिल्म के डेवलपमेंट प्रोसेस के दौरान क्रिएटिव चर्चाओं में भी एक्टिव रूप से शामिल हुए हैं। लगभग 300 करोड़ रुपए के बजट में बनने वाली 'प्रलय' रणवीर सिंह के करियर की सबसे महंगी स्टैंडअलोन फिल्म हो सकती है।

विज्ञापन

रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘प्रलय’ के बारे में

‘प्रलय’ में रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आएंगे। वहीं कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्माण अनन्या बिड़ला स्टूडियोज कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें