फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मिर्जापुर-द मूवी’ के गाने ‘वारूं फॉरएवर’ का पोस्टर रिलीज, रोमी और श्रेया घोषाल ने दी आवाज; कब होगा रिलीज?

Sun, 16 Aug 2026 02:11 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Vaaroon Forever Poster Released: 'मिर्जापुर: द मूवी’ के अपकमिंग रोमांटिक गाने ‘वारूं फॉरएवर’ की पहली झलक मेकर्स ने दिखा दी है। यह गाना 'मिर्जापुर' सीरीज के पुराने गाने ‘वारून’ का नया वर्जन होगा।
विज्ञापन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के मेकर्स ने इसके पहले गाने ‘वारुं फॉरएवर’ का पोस्टर रिलीज किया है। यह गाना 2020 में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’ सीरीज का अहम हिस्सा था। अब फैंस के लिए बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' को फिल्म के रूप में देखना एक खास अनुभव हो सकता है।

क्या नया है ‘वारुं फॉरएवर’ में? 

विज्ञापन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के गाने ‘वारुं फॉरएवर’ को सिंगर रोमी और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है। इस वर्जन को भी आनंद भास्कर ने कंपोज किया है। वहीं गिन्नी दीवान ने इस वर्जन के लिरिक्स लिखे हैं। मिर्जापुर सीरीज का यह पुराना गाना नए म्यूजिकल अंदाज में पेश किया जाएगा। गाना 18 अगस्त को रिलीज होगा।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords

क्या है ‘वारुं’ से पुराना रिश्ता? 
यह गाना ‘मिर्जापुर' फ्रेंचाइजी के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गानों में से एक है। साल 2020 में रिलीज हुआ यह सोलफुल ट्रैक सीरीज से पॉपुलर हुआ था। इस गाने को रोमी ने गाया था। म्यूजिक आनंद भास्कर ने कंपोज किया था और तब भी गाने के लिरिक्स गिन्नी दीवान ने लिखे थे।

विज्ञापन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords

'मिर्जापुर' की स्टारकास्ट और रिलीज डेट 
यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कास्ट में  पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सुशांत सिंह और कुलभूषण खरबंदा समेत कई दिग्गज कलाकार शामिल है।
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें