फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह और संजय दत्त ने 'धुरंधर 2' के 'आरी आरी' गाने पर जमकर किया डांस; पार्टी में शाहरुख खान भी आए नजर

Sun, 29 Mar 2026 08:16 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Dance On Ranveer Singh: फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल कर रही है। इस बीच रणवीर सिंह एक बर्थडे पार्टी में पहुंचे, जहां वे फिल्म के आइकॉनिक सॉन्ग 'आरी आरी' पर डांस करते दिखे। इस पार्टी में शाहरुख खान भी पहुंचे।
विज्ञापन
बर्थडे पार्टी में पहुंचे सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह एक बर्थडे पार्टी में पहुंचे, जहां 'धुरंधर 2' के 'आरी आरी' गाने पर उन्होंने ठुमके लगाए। इस पार्टी में शाहरुख खान और संजय दत्त सहित कई और सितारे भी शामिल हुए।

विज्ञापन

रणवीर सिंह और संजय दत्त ने किया डांस
बीती रात मुंबई में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी में फिल्म जगत के कई सितारे शामिल हुए। अनंत अंबानी और राधिका भी पार्टी में पहुंचे। इस पार्टी में रणवीर सिंह भी नजर आए। वहीं, फिल्म 'धुरंधर' के एसपी चौधरी असलम यानी संजय दत्त भी परिवार के साथ पहुंचे। पार्टी में संजय दत्त और रणवीर सिंह ने फिल्म के गाने पर झूमकर डांस किया।
 

कई चर्चित सितारे भी पार्टी में पहुंचे
पार्टी में शाहरुख खान, प्रीति प्रीति, शिल्पा शेट्टी और सोनू सूद सहित कई अन्य चर्चित फिल्मी हस्तियां भी पहुंचीं। पार्टी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पार्टी बिनेसमैन मोहित कंबोज की बेटी मिशका कंबोज के जन्मदिन के मौके पर आयोजित की गई थी। पार्टी की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें रणवीर सिंह, प्रीति जिंटा और शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। 
 

टाइट सिक्योरिटी के बीच शाहरुख ने की एंट्री
पार्टी की एक अन्य वीडियो भी सामने आई है। इसमें शाहरुख खान पार्टी में एंट्री करते दिख रहे हैं। उनके साथ रणवीर सिंह, अनंत-राधिका को पार्टी में टाइट सिक्योरिटी के बीच देखा गया। रणवीर सिंह की एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस ने पार्टी में चार चांद लगा दिए। 
 
विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस
बात करें फिल्म 'धुरंधर 2' के कलेक्शन की तो आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म 800 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने अब तक 838.39 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1000 करोड़ी क्लब का हिस्सा बन चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें