इस शुक्रवार को अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' रिलीज होने वाली है। दोनों स्टार इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर और रणवीर सिंह दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो उनके फैंस काफी पसंद कर रहें हैं।
वीडियों में अर्जुन कपूर रणवीर सिंह के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने वीडियो में कहा- को-स्टार से थोड़ा ज्यादा लेकिन लवर से थोड़ा कम। उनके इतना कहते ही कैमरा श्रद्धा की तरफ घूम जाता है, लेकिन अर्जुन कैमरा पर्सन को कैमरा थोड़ा और पैन करने को कहते हैं, और फिर नजर आते हैं रणवीर सिंह।
Co-star Se zyada... Lover Se Thoda Kam @RanveerOfficial .. My #HalfGirlfriend
Now tell me about your #HalfRelationship pic.twitter.com/cyvyiz0isO
— Madhav Jha (@arjunk26) May 15, 2017
रणवीर कैमरा फेस करते ही कहते है कि हाय मैं हूं अर्जुन की रियल लाइफ हाफ गर्लफ्रेंड। इतना ही नहीं रणवीर श्रद्धा को कहते हैं कि कलमुंही चल जा। ब्रेकअप हो गया। 21 सेकेंड के इस वीडियो के इनके फैंस जबरदस्त पसंद कर रहे हैं।
अभी तक इस वीडियो को 1,842 लोग पसंद कर चुके हैं वहीं 400 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।