फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट के बाद रणवीर सिंह ने शेयर कीं नई तस्वीरें, लुक पर फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया

Tue, 26 Jul 2022 03:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में हैं और अब अभिनेता ने अपनी कुछ नई तस्वीरों शेयर की हैं, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। 
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों ही, अभिनेता ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन तस्वीरों में रणवीर के अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया था। हालांकि, रणवीर को इन फोटोज की वजह से खूब आलोचना झेलनी पड़ रही है। इन सबके बीच अब अभिनेता ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रणवीर सिंह का लुक देखने लायक है।    

विज्ञापन

रणवीर सिंह की नई फोटोज
दरअसल, रणवीर सिंह ब्रैंड एम्बेस्डर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित हुए हैं। रणवीर ने इस इवेंट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें अभिनेता ने अपने नए लुक से सबको हैरान कर दिया है। इन फोटोज में रणवीर सादगी से काफी हैंडसम लग रहे हैं। अभिनेता व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट पहना लिया है। इन तस्वीरों में रणवीर अवॉर्ड लेते हुए दिख रहे हैं।

फैंस ने लुटाया प्यार
इन तस्वीरों के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'एक विज्ञापन एजेंसी में एक कॉपीराइटर के रूप में अपने काम की यात्रा शुरू करने से लेकर अब प्रतिष्ठित 'ब्रांड एंडोर्सर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित होने तक, जीवन का चक्र पूरा हो गया है।' इस कैप्शन में अभिनेता ने विज्ञापन एसोसिएशन को धन्यवाद भी दिया है। रणवीर सिंह की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हर कोई इन तस्वीरों पर फायर और हार्ट का इमोजी भेज रहा है। 
विज्ञापन

बता दें कि रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। अभिनेता के खिलाफ सोमवार को पुलिस में शिकायत की गई थी और अब मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में 'महिलाओं की भावनाएं आहत' करने जुर्म में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। इतना ही नहीं, लोग रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं। अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री, आदि) 293, 509 और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इंदौर में रणवीर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें