फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने छिपाया अपना चेहरा, कैमरे से बनाई दूरी; देखें वायरल वीडियो

Tue, 23 Jun 2026 11:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Viral Video: ‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह बॉलीवुड के हिट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह पैपराजी और मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। हाल ही में पैपराजी के कैमरे से भी वह बचते दिखे। क्या है इसका कारण? जानिए। 
विज्ञापन
रणवीर सिंह अपना चेहरा छिपाते दिखे - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो रणवीर सिंह का वायरल है। इसमें वह अपनी सिक्योरिटी के साथ किसी जगह से बाहर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मास्क पहना था, सिर पर कैप लगाई थी और आंखों पर चश्मा पहना हुआ था। ऐसे में उनका चेहरा पैपराजी को बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है। क्या रणवीर जानबूझकर अपना चेहरा छिपा रहे हैं? क्योंकि पहले वह पैपराजी के साथ काफी दोस्ताना व्यवहार रखते थे। रणवीर के इस बिहेवियर पर कई फैंस तमाम तरह की अटकलें लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

क्या नया लुक छिपा रहे हैं रणवीर?

कुछ फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म ‘प्रलय’ का लुक छिपा रहे हैं। जबकि पिछले दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के कहा था कि रणवीर अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की रिलीज तक मीडिया से दूरी बनाए रखेंगे। वैसे इसकी वजह ‘डॉन 3’ का विवाद भी था।  

 
विज्ञापन

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच 'डॉन 3' को लेकर हुआ था विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
क्या था ‘डॉन 3’ का विवाद? 
रणवीर सिंह और फिल्ममेकर फरहान अख्तर के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर मतभेद हो गए थे। कहा जा रहा है कि रणवीर फिल्म की स्क्रिप्ट और बार-बार हो रही देरी से खुश नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर से 45 करोड़ रुपये की मांग की है। वहीं FWICE ने भी कुछ समय के लिए रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का आदेश जारी किया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था।

चर्चा में है रणवीर सिंह की फिल्म ‘प्रलय’
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘प्रलय’ का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं, वो मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं। जय मेहता इससे पहले ‘स्कैम 1992’ और ‘लुटेरे’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें