फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar: इन शहरों में आधी रात देख सकेंगे 'धुरंधर', पब्लिक का क्रेज देखकर सिनेमाघरों में लगेंगे मिडनाइट शोज

Sat, 13 Dec 2025 09:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Midnight Shows Begun: फिल्म 'धुरंधर' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म के प्रति दर्शकों की दीवानगी का आलम यह है कि इसके मिड-नाइट शो शुरू किए गए हैं। 
विज्ञापन
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्शन से लबरेज फिल्म 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों में पूरी तरह कब्जा कर रखा है। दर्शक भी बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं और तारीफें करते लौट रहे हैं। इस फिल्म का खुमार दर्शकों पर इस कदर चढ़ गया है कि डिमांड को देखते हुए आधी रात को इसके शो शुरू किए गए हैं।

Dhurandhar Box Office: 300 करोड़ क्लब पर 'धुरंधर' की चील सी नजर; दूसरे शनिवार भी दिखाया दम, जानिए कलेक्शन

विज्ञापन

'धुरंधर' के लिए दीवाने हुए दर्शक
मुंबई और पुणे में 'धुरंधर' के शो आधी रात को शुरू हो रहे हैं। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने आज शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर यह अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा है, 'धुरंधर' सिनेमाघरों में 24 घंटे चल रही है। फिल्म के प्रति दर्शकों का क्रेज देखते हुए मुंबई में इस फिल्म के आधी रात के शो शुरू हो गए हैं। रात 12.45 बजे से 'धुरंधर' के शो शुरू हो गए हैं। इसी तरह पुणे में भी फिल्म के शो रात 12.20 बजे से शुरू हो रहे हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की डिमांड किस कदर है'।
 

यूजर ने पूछा- 'क्या कॉरपोरेट बुकिंग है'?
'धुरंधर' के मिडनाइट शो पर दर्शकों ने उत्साह जताया है। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के रिएक्शन सामने आए हैं। जहां तमाम यूजर्स फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की बात कह रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या यह कॉरपोरेट बुकिंग है? बता दें कि कॉरपोरेट बुकिंग एक टर्म है, जिसमें किसी सितारे की फिल्म के कुछ निश्चित टिकट वे सारे ब्रांड्स खरीदते हैं, जिनके लिए एक्टर एड करता है।






विज्ञापन

'धुरंधर' का कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन कर रही है। आज शनिवार को नौवें दिन फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 276.25 करोड़ रुपये हो चुका है। बता दें कि अगले साल मार्च में 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट रिलीज होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें