फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar Box Office: 300 करोड़ क्लब पर 'धुरंधर' की चील सी नजर; दूसरे शनिवार भी दिखाया दम, जानिए कलेक्शन

Sat, 13 Dec 2025 09:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Movie Collection: फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब इसका अगला लक्ष्य 300 करोड़ रुपये है। आज 9वें दिस इस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
विज्ञापन
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हैं। एक्शन से लेकर कॉमेडी फिल्मों के विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा 'शोले द फाइनल कट' भी री-रिलीज हुई है। मगर, इतनी फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा 'धुरंधर' की हो रही है। इस फिल्म की कहानी और सितारों की अदाकारी ने दर्शकों का मन मोह लिया है। जानिए फिल्म की कमाई कैसी चल रही है?

विज्ञापन

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
पहले सप्ताह 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' 05 दिसंबर को थिएटर्स में सजी थी और ओपनिंग डे पर इसने 28 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले सप्ताह फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म ने पहले ही सप्ताह 200 करोड़ी क्लब में नाम दर्ज करा लिया। अपनी रिलीज के दूसरे सप्ताह में भी इसकी कमाई शानदार चल रही है। कल शुक्रवार को 'धुरंधर' ने 32.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे शनिवार का कलेक्शन
वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में और भी इजाफा दर्ज हुआ है। आज दूसरे शनिवार को इसने जोरदार कमाई करके चौंका दिया है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज रिलीज के नौवें दिन 'धुरंधर' ने 36.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 276.25 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस तरह देखिए:
 
दिन कलेक्शन
पहला दिन 28 करोड़ रुपये 
पहला दिन 207.25 करोड़ रुपये
आठवें दिन 32.5 करोड़ रुपये
नौवें दिन  36.5 करोड़ रुपये
टोटल 276.25 करोड़ रुपये

'धुरंधर' अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
सच्ची घटना से प्रेरित है फिल्म
फिल्म 'धुरंधर' का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 280 करोड़ रुपये है। यह फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अपोजिट सारा अर्जुन नजर आई हैं, जिनका यह डेब्यू फिल्म है। इसके अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन ने भी अपने अभिनय से दिल जीत लिया है।
विज्ञापन

धुरंधर - फोटो : यूट्यूब
अगले साल रिलीज होगा धुरंधर का सीक्वल
फिल्म 'धुरंधर' के साथ ही मेकर्स ने इसके सीक्वल का एलान भी कर दिया है। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगा। सीक्वल को लेकर दर्शक उत्साहित हैं। बता दें कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला यश की 'टॉक्सिक' से होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें