फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म का आज का कलेक्शन
आज शुक्रवार के दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 17.30 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं 15वें दिन इसने 18.30 करोड़ की कमाई की थी। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी होने की संभावनाएं हैं। वीकएंड तक ‘धुरंधर 2’ घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन सकती है। फिलहाल इंडिया में इसका नेट कलेक्शन 959.37 करोड़ का हो चुका है।
धुरंधर 2, प्रोजेक्ट हेल मेरी
- फोटो : यूट्यूब
‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ से मिला कॉम्पिटिशन?
हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसे रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
वहीं, आज इसने खबर लिखे जाने तक 2.05 करोड़ की कमाई कर ली है। भारत में यह फिल्म अब तक 26.75 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन अगर इसकी तुलना ‘धुरंधर 2’ से करें, तो ये फिल्म भारत में ‘धुरंधर 2’ की कमाई से काफी पीछे है।
‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ भारत में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर रही है। जहां एक तरफ ये भारत में 1 हजार करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है, वहीं दूसरी ओर इसने वर्ल्डवाइड 1,523.58 करोड़ की कमाई कर ली है।
वहीं ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी वर्ल्डवाइड कमाई में पीछे नहीं है, बल्कि ये फिल्म ‘धुरंधर 2’ को वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पछाड़ चुकी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 3300 करोड़ की कमाई कर चुकी है।