फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर-दीपिका की सुरक्षा ने बढ़ाई सोसायटी मेंबर्स की चिंता, पुलिस तक पहुंचा मामला तो सामने आई बड़ी जानकारी

सार

Ranveer Singh Receives Threat: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी मिली है। व्हॉट्सएप पर भेजे गए वॉइस नोट के जरिए उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है। इस बीच एक्टर ने सुरक्षा बढ़ाई। मगर, इसे लेकर उनकी सोसाइटी की लोगों ने चिंता जताते हुए पुलिस को पत्र लिखा है और स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणवीर सिंह को व्हॉट्सएप पर एक वॉइस नोट भेजकर धमकी दी गई है। एक अनजान शख्स ने अभिनेता से करोड़ों रुपये की रकम मांगी है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच उनकी सुरक्षा में इजाफा किया गया है। रणवीर और दीपिका पादुकोण के घर के बाहर अचानक सिक्योरिटी में बढ़ोतरी देख सोसाइटी के लोगों ने चिंता जताई है। पुलिस को लिखे पत्र में कहा गया है कि रणवीर सिंह और दीपिका ने सोसाइटी प्रबंधन और सोसाइटी के सदस्यों को बताए बिना निजी सिक्योरिटी तैनात की है।

विज्ञापन

लोगों ने जताई चिंता, कही ये बात
मुंबई के प्रभादेवी हाउसिंग सोसायटी ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा है। मुंबई के प्रभादेवी स्थित ब्यू मोंडे बी टॉवर हाउसिंग सोसायटी की तरफ से दादर पुलिस स्टेशन को पत्र लिखा गया है। इसके जरिए सोसायटी परिसर में तैनात निजी सशस्त्र सुरक्षा गार्डों को लेकर चिंता जताई है।

रणवीर सिंह को भेजा गया धमकी भरा वॉइस नोट; अनजान शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

किस आधार पर तैनात हुए सुरक्षा गार्ड?
दरअसल, यह गार्ड रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने तैनात किए है। सोसायटी प्रबंधन के अनुसार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण द्वारा बिना सोसायटी की अनुमति के छह सशस्त्र गार्ड तैनात किए गए हैं, जो हथियारों के साथ लॉबी, जिम और बच्चों के खेल क्षेत्र जैसे साझा स्थानों में आवाजाही करते देखे गए। सोसायटी ने पुलिस से यह स्पष्ट करने का अनुरोध किया है कि सुरक्षा गार्डों के पास वैध हथियार लाइसेंस है या नहीं? क्या पुलिस ने इसकी अनुमति दी है? और, वहां तैनात पुलिसकर्मी की नियुक्ति किस आधार पर की गई है? 

विज्ञापन

क्या सिक्योरिटी की वजह से पता चली धमकी की बात?
पत्र लिखने को लेकर सोसायटी ने कहा है कि यह कदम सोसाइटी के अन्य लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। बता दें कि रणवीर और दीपिका के सोसाइटी वालों ने जब पुलिस में शिकायत करते स्पष्टीकरण मांगा कि उन्होंने बिना जानकारी के अपनी सुरक्षा बढ़ा ली है, तब तहकीकात में यह मामला सामने आया कि रणवीर सिंह को वॉइस नोट के जरिए धमकी मिली थी। एक तरफ एक्टर को धमकी मिलने पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर उसी सुरक्षा को लेकर सोसायटी में सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें