फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: कजिन की शादी में छाए रणवीर सिंह, बहन के साथ बॉन्डिंग ने जीता फैंस का दिल; वायरल हो रही तस्वीरें

Tue, 28 Apr 2026 04:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले साल अपने कजिन सौम्या हिंगोरानी की शादी में शामिल हुए थे, जिनकी शादी सम्राज ठाकरे के साथ हुई। अब उनकी शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन
रणवीर सिंह और सौम्या हिंगोरानी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरअसल, पिछले साल दिसंबर में रणवीर सिंह की कजिन सौम्या हिंगोरानी की शादी हुई थी। उनकी शादी में दीपिका पादुकोण भी रणवीर सिंह के साथ थीं। अब उनकी शादी के फंक्शन की तस्वीरें सामने आईं हैं, जो इंटरनेट पर काफी सुर्खियों में हैं। 

कजिन के साथ दिखा खास रिश्ता

विज्ञापन

सौम्या हिंगोरानी और सम्राज ठाकरे की शादी के दौरान रणवीर सौम्या को दुल्हन के रूप में देखकर भावुक नजर आए। अब गोवा में हुई उनकी आफ्टर-वेडिंग पार्टी की नई झलकियां सामने आई हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं और रणवीर का अपनी कजिन के साथ खास रिश्ता भी नजर आ रहा है।

मंगलवार को शादी के फोटोग्राफर ने आफ्टर-पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में रणवीर ब्लैक टक्सीडो और सनग्लासेस में काफी स्मार्ट लग रहे हैं और सौम्या को प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए फोटोग्राफर ने बताया कि यह पल कैसे कैप्चर किया गया।

उन्होंने लिखा, ‘मैं आमतौर पर ‘सेलेब्रिटी’ की क्लोज-अप तस्वीरें पोस्ट करने से बचती हूं, मुझे लगता है कि तस्वीर खुद ज्यादा बोलती है। लेकिन यह पल अलग था। हम एक अंधेरी गली से जल्दी-जल्दी आफ्टर-पार्टी की तरफ जा रहे थे, जहां सौम्या की ड्रेस अंधेरे में चमक रही थी।

विज्ञापन


अंधेरे में कोई उसका इंतजार कर रहा था। जश्न फिर से शुरू होने से पहले भाई-बहन के बीच एक छोटा और प्यारा सा गले मिलना हुआ। वहां पूरी तरह अंधेरा था और माहौल में जोश था। मैंने बस उस पल को महसूस किया और कैमरे में कैद कर लिया। और वह खूबसूरती से कैद हो गया।’ इसके अलावा एक और तस्वीर में रणवीर डीजे के पास मस्ती करते हुए नजर आए, जहां उन्होंने अपनी एनर्जी से पार्टी का माहौल और भी शानदार बना दिया। 

विज्ञापन

वर्कफ्रंट 
रणवीर सिंह 'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वह अब जय मेहता द्वारा निर्देशित जॉम्बी थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण के खाते में बड़ी फिल्में हैं। वो इस साल के अंत में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका के पास अल्लू अर्जुन स्टारर एटली की बड़े बजट की फिल्म 'राका' भी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें