फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई हील पहनकर ‘लाल परी’ बने अक्षय कुमार, देखकर हैरान रह गईं जैकलीन-भूमि; फराह खान ने किया सलाम

Tue, 28 Apr 2026 02:32 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने हाई हील्स पहनकर डांस करके सभी को हैरान कर दिया। जानें कब और कहां अक्षय बने लाल परी…
विज्ञापन
हील्स पहनकर अक्षय कुमार ने किया डांस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार के होस्ट वाला गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ अब खत्म हो चुका है। शो का फिनाले एपिसोड भी प्रसारित हो चुका है। फिनाले एपिसोड में फराह खान, भूमि पेडनेकर और जैकलीन फर्नांडीज गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान गेम के साथ-साथ तीनों ने अक्षय के साथ मिलकर जमकर मस्ती भी की। इस एपिसोड का एक वीडियो अब सामने आया है, जिसमें अक्षय हील्स पहनकर ‘लाल परी’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

जैकलीन ने दी अक्षय को चुनौती, फिर एक्टर ने किया डांस

विज्ञापन

फिनाले एपिसोड के दौरान जैकलीन ने अक्षय द्वारा किए गए प्रैंक्स का बदला लेने के लिए एक चुनौती रखी। उन्होंने अक्षय को ऊंची एड़ी वाली हील्स पहनकर एक मिनट तक नाचने के लिए कहा। जैकलीन ने यह भी कहा कि अगर अक्षय बीच में ही रुक गए, तो उन्हें उनके खाते में 1 लाख रुपये जमा करने होंगे।

पहले तो अक्षय हिचकिचाए और बोले, ‘पागल है क्या मैं पहनूं? मोच वोच आ जाएगी। मैंने कभी ऐसा नहीं किया, मुझे बहुत डर लगता है।’ लेकिन फराह ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और आखिरकार जैकलीन की मदद से उन्होंने हील्स पहन लीं। इसके बाद अक्षय ने 'हाउसफुल 5' के गाने 'लाल परी' पर लाल हील्स पहनकर डांस किया और उन्हें हील्स में घूमते हुए भी देखा गया। बाद में फराह और भूमि भी उनके साथ शामिल हो गईं।
विज्ञापन


जैकलीन फर्नांडीज, फराह खान, अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

फराह ने किया अक्षय को प्रणाम
इसके बाद फराह ने अक्षय कुमार से कुछ डांस स्टेप्स करने को कहा, जिन्हें उन्होंने आसानी से कर दिखाया। एक मिनट का चैलेंज पूरा करने के बाद फराह उन्हें प्रणाम करती और ताली बजाती नजर आईं, जो साफ तौर पर उनकी तारीफों से भरी थीं। हील्स आखिरकार टूट गईं और अक्षय ने कहा, ‘सारी औरतों को सलाम है, कैसे पहनते हो आप लोग।’ अक्षय का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है अक्षय की ‘भूत बंगला’
वर्कफ्रंट की बात करें अक्षय कुमार की हालिया रिलीज ‘भूत बंगला’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर चुकी है। अक्षय की आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' है। ये इस साल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें