फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh Bold Photoshoot: रणवीर के बोल्ड फोटोशूट पर आया अर्जुन बिजलानी का रिएक्शन, कहा- मैंने भी...

Sat, 30 Jul 2022 08:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने अपने को-एक्टर रणवीर सिंह के बारे में भी बात की। बोल्ड फोटोशूट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी पसंद है और जो हो रहा है वह ओवररिएक्शन है।
विज्ञापन
रणवीर सिंह- अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अर्जुन बिजलानी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दरअसल, उनके हाथ धर्मा प्रोडक्शंस की बड़ी फिल्म लग गई है। जानकारी के मुताबिक एक्टर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म में काम करने को लेकर हाल ही में करण जौहर ने अर्जुन को एक नोट लिखा था जिसे एक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फैंस संग साझा करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया था। 
विज्ञापन

 

बोल्ड फोटोशूट पर कही ये बात
इस बीच एक मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने अपने को-एक्टर रणवीर सिंह के बारे में भी बात की। रणवीर के बोल्ड फोटोशूट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी पसंद है और जो हो रहा है वह ओवररिएक्शन है। 'यह पहली बार नहीं है अतीत में कई अभिनेताओं-मॉडल ने ऐसा किया है। यह पूरी तरह से एक व्यक्ति का विशेषाधिकार है। किसी के खिलाफ मामला दर्ज करने से कुछ भी हल नहीं होता है। हम देख सकते हैं कि हॉलीवुड फिल्मों में यह आम बात है। यहां तक कि ओटीटी प्रोजेक्ट में भी स्क्रिप्ट की आवश्यकता के अनुसार कई बार ऐसे दृश्य फिल्माए गए हैं। आज के समय में बस एक क्लिक पर इस तरह की चीजें ऑनलाइन उपलब्ध है। कोई भी इसे रोक नहीं सकता है, फिर एक अभिनेता की बोल्ड तस्वीरों पर ओवररिएक्ट क्यों करें?'
विज्ञापन

कर चुके हैं ऐसा ही सीन
बता दें कि अभिनेता एमएक्स प्लेयर की 'रूहानियत' में इस तरह का सीन कर चुके हैं। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि नाराजगी से कुछ हासिल नहीं होता। उन्होंने कहा, 'रूहानियत में मैंने एक ऐसा ही एक सीन किया है जहां मैं शॉवर के नीचे हूं और लगभग एक ही स्थिति में सिर्फ एक थॉन्ग पहनकर बैठा हूं।' उन्होंने आगे कहा कि एक अभिनेता की तस्वीरों पर ध्यान केंद्रित करने की जगह हमें प्रदूषण, ट्रैफिक और पर्यावरण को सुरक्षित रखने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें