फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adnan Sami: अदनान सामी ने नहीं किया कोई पोस्ट डिलीट, फैंस को माजरा समझाते हुए बोले- चालाकी समझों या वेबकूफी

Sat, 30 Jul 2022 07:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अदनान सामी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के पोस्ट्स  डिलीट करने की वजह का खुलासा कर दिया है। सिंगर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें बताया कि उन्होंने अपने पोस्ट्स डिलीट नहीं आर्काइव किए हैं। 
विज्ञापन
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदनान सामी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ उन्होंने अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को हैरान कर दिया था तो साथ ही उन्होंने अचानक सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने बीते दिनों इंस्टाग्राम से अपने सारे पोस्ट्स डिलीट कर दिए थे और एक वीडियो शेयर कर फैंस को 'अलविदा' कहा था। अदनान के इस पोस्ट ने फैंस के बीच हड़कंप मचा दिया था। लेकिन अब सिंगर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने ऐसा करने की वजह बताई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

अदनान ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने किसी भी पोस्ट को डिलीट नहीं किया है। उन्होंने सिर्फ सोशल मीडिया पर एक झोल किया है। उन्हें ये आइडिया अपने ट्रांसफॉर्मेशन से ही मिला था। अदनान ने कहा कि इसे आप लोग चालाकी या बेवकूफी, कुछ भी कह सकते हैं। सोशल मीडिया पर सारे पोस्ट डिलीट करने के पीछे की वजह मेरा ट्रांसफॉर्मेशन है। कोरोना काल ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया था कि मुझे एक बार फिर अपनी जिंदगी की प्रायॉरिटी को समझ लेना चाहिए। मैं घर पर हमेशा यही सोचता था कि मैं कैसे इस समय को इस्तेमाल कर सकता हूं और तभी मैंने तय कर लिया था कि मैं फिर से म्यूजिक बनाऊंगा। 
विज्ञापन

सिंगर ने ये भी खुलासा किया कि मैंने अपने निजी कारणों की वजह से म्यूजिक से दूरी बना ली थी। लाइफ में कई बार ऐसी स्थिति बनी, जब मुझे म्यूजिक से दूर होना पड़ा था। लेकिन मेरे शारीरिक ट्रांसफॉर्मेशन के साथ मेरी सोच में भी बदलाव आया है। अब मैं शानदार म्यूजिक बनाने पर ध्यान लगाना चाहती हूं। तभी मैंने सोचा कि ये बहुत अच्छा आइडिया होगा कि मैं अपने सारे सोशल मीडिया पोस्ट को आर्काइव कर दूं। अदनान ने बताया कि पुरानी चीजों को अलविदा कहने का और नई चीजों पर ध्यान लगाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें