फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट के कारण रणवीर को अनुष्का से मांगनी पड़ी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में सभी जानते हैं कि अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक्स लवर्स रह चुके हैं। लेकिन खबर है कि रणवीर सिंह को अनुष्का शर्मा को लेकर सुनाए गए जोक्स कुछ ज्यादा ही भारी पड़े हैं। क्योंकि यह खबर अनुष्का के मौजूदा बॉयफ्रैंड विराट कोहली तक पहुंच गई और वे खफा हो गए। इसके बाद रणवीर सिंह को माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन


हालांकि रणवीर सिंह अपनी हाजिरजवाबी और मजाक के लिए लोकप्रिय हैं। लेकिन उन्हें अनुष्का शर्मा पर मजाक करना तब भारी पड़ा, जब एक ऑनलाइन शो में उन्होंने अनुष्का पर जोक्स की सीरिज सुना डाली। जिनमें से कुछ जोक्स काफी ज्यादा ही मजाकिया थीं। वैसे रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा इस साल 'दिल धड़कने दो' में साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन

रणवीर सिंह को मांगनी पड़ी माफी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के जोक्स अनुष्का शर्मा को पसंद नहीं आए और उनका मूड उखड़ गया। लेकिन अनुष्का ने इस मजाक को लेकर रणवीर से कुछ भी नहीं कहा, लेकिन यह खबर किसी तरह किक्रेटर विराट कोहली तक पहुंच गई।

वहीं दूसरी तरफ रणवीर-अनुष्का के एक कॉमन फ्रैंड ने रणवीर तक यह पूरी बात पहुंचा दी। जिसके बाद रणवीर को भी अपनी गलती का अहसास हुआ और बिना कोई देरी किए रणवीर ने अनुष्का को फोन किया और अपने जोक्स के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें